Posts

Showing posts from January, 2019

जिगोलो मार्केट

Image
भारत में वैश्यावृति अन्य देशों की तरह काफी बड़ी तादाद में चलाई जा रह है. यहाँ ऐसी कईं जगहें हैं जहाँ हर रोज़ ना जाने कितनी मासूम लड़कियों की बोली लगा कर उन्हें कुछ रुपयों के लिए अपना जिस्म बेचने को मजबूर किया जाता है . इस धंधे में आए दिन नई नई लड़कियां शामिल हो रही हैं . लेकिन आज हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं , वहां औरतों की नही बल्कि मर्दों की बिक्री होती है . जी हाँ , आपको सुनने में भले ही थोडा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह बिलकुल सच है . दिलवालों की दिल्ली में जिगोलो मार्किट  ( gigolo market in delhi ) का कड़वा सच आप सब को हैरत में डाल देगा . यहाँ रात के 10 बजे के बाद पुरुषों की बोली लगाई जाती है . जिगोलो मर्केट में मर्दों का दाम तय करने वाला कोई और नहीं बल्कि बड़े और अमीर परिवारों की लड़कियां हैं जो अपना मन बहलाने के लिए उन्हें एक रात के लिए खरीदती हैं. दिल्ली की इस जिगोलो मार्किट ( gigolo market in delhi ) में स्टूडेंट से लेकर कईं बड़े घर के लड़के शामिल हैं . इनमे से कुछ लड़के अपनी जेब खर्ची चलाने के लिए धंधे में कदम रख रहे हैं तो वहीँ कुछ लड़के परिवार का प...

खटमल - Khatmal ki dawa

खटमल एक प्रकार के जीव हैं जो इंसानों और जानवरों का खून पी कर जीवित रहते हैं . खटमल ( Khatmal ) आम तौर पर रात के अँधेरे में अपना शिकार ढूँढ़ते हैं और हमारी नींद को खराब करते हैं . यह हमारे शरीर के किसी भी अंग को आसानी से काट कर प्रभावित कर सकते हैं . दिखने में खटमल भले ही छोटे और सूक्ष्म होते हैं लेकिन इनके काटने पर शरीर पर चकत्ते या फफोले निकल आते हैं . इन्हें ढूँढ कर मारना एक बेहद जटिल काम होता है . इसलिए आज हम आपको खटमल मारने की दवा ( khatmal ki dawa ) के बारे में बताने जा रहे हैं , जिसे आप घर के घरेलू नुस्खों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं . खटमल पर कैसे करें नियंत्रण खटमल से निजात पाने के लिए इन दिनों बाजार में कईं प्रकार की दवाईयां (khatmal ki dawa ) उपलब्ध हैं लेकिन वह दवाईयां पूरी तरह से खटमल भगाने के काम नहीं आती उल्टा घर में बदबू फैला देती हैं . लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं , जिनके इस्तेमाल से आप रातों रात खटमल (khatmal ) से छुटकारा पा सकते हैं . गौरतलब है कि एक मादा खटमल पूरे जीवनकाल में लगभग 500 अंडे देती है . ऐसे में एक भी खटमल...

नैनीताल दर्शनीय स्थल

Image
यदि आप दोस्तों या परिवार वालों के साथ अपनी छुट्टियाँ बिताने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि नैनीताल दर्शनीय स्थल आपके लिए घूमने फ़िरने की सबसे उत्तम जगह साबित हो सकती है . झीलों की इस नगरी नैनीताल में एक से बढ़ कर एक खूबसूरत जगहें हैं , जिन्हें देख कर आप अपनी यात्रा को हमेशा के लिए एक मीठी याद बना सकते हैं . नैनीताल दर्शनीय स्थल की खासियत सर्दियों में होने वाली बर्फ़बारी है जिसे देखने हर साल लाखों सैलानी आते हैं . सर्दियों में नैनीताल किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता . मान्यता है कि एक समय में नैनीताल दर्शनीय स्थल में लगभग 60 से भी अधिक झीलें हुआ करती थी , तभी से इसका नाम झीलों की नगरी रख दिया गया था . तो दोस्तों इस लेख में हम आपको नैनीताल में घुमने की कुछ मजेदार और दिलचस्प जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं , जो आपकी यात्रा को सुखद बना देंगी . नैनी झील   नैनीताल दर्शनीय स्थल को हिंदू धर्म में मानसरोवर जितना पवित्र माना गया है . ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति नैनी झील में एक बार दुबकी लगा लेता है , उसका पूरा जीवन शुद्ध हो जाता है . इसके इलावा नैनीताल दर्शनी...

माँ दुर्गा कवच

Image
हिंदू धर्म में दुर्गा माँ को विशेष महत्व दिया जाता है . कहते हैं दुर्गा माँ कल्याणकारी हैं और दुह्तों का नाश करती हैं . माँ दुर्गा के नौ रूपों की कथाएँ दुनिया भर में आज भी प्रचलित हैं . आज हम आपको  माँ  दुर्गा कवच के बारे में बताने जा रहे हैं , जोकि बेहद अदभुत   है . हकीक़त में यह एक श्लोकों की लड़ी है जिसे मार्कंडेय पुराण से लिया गया है . माँ दुर्गा कवच एक तरह से श्लोकों और दुर्गा सप्त्शी के पाठ का हिस्सा है जिसके जाप से भक्तों को स्वयं दुर्गा माँ के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है . बता दें कि माँ दुर्गा कवच में कुल 47 श्लोक है. इन श्लोकों को सबसे पहले भगवान ब्रह्मा ने ऋषि मार्कंडेय को सुनाया था . इन श्लोकों में 7 श्लोक फलश्रुति लिखित हैं . ख़ास बात यह है कि देवी माँ के ये सभी श्लोक भक्तों की रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं . यह हमे नाकारात्मक चीज़ों के प्रभाव से दूर रखते है और सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं . माँ दुर्गा कवच में देवी माँ के अलग अलग रूप की प्रशंसा की गई है जिसे पढ़ कर हम देवी माँ के आशीर्वाद की कामना करते हैं . शक्तिशाली मंत्रों के स...

फिटकरी के फायदे

Image
फिटकरी एक प्रकार का खनिज पदार्थ है जो पत्थर के रूप में प्राप्त होता है . लगभग हर घर में फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है . सेंधा नमक की तरह ही यह फिटकरी चट्टानों से मिलती है . फिटकरी के फायदे अनेकों हैं . इसमें पाए जाने वाले एंटी - बैक्टीरियल गुणों के कारण यह त्वचा के कईं रोगों को दूर करने में उपयोगी है . इससे चेहरे पर लगाने से ना केवल चेहरे पर चमक आती है बल्कि दाग धब्बे भी दूर हो जाते हैं . इस लेख में हम आपको फिटकरी के फायदे बताने जा रहे हैं , जिन्हें शायद आप पहले से नहीं जानते होंगे . फिटकरी के फायदे ( Benefits of Alum ) आयुर्वेद ग्रंथ में फिटकरी के फायदे अनेकों बताये गए हैं . यह लाल और सफेद दो तरह की होती है लेकिन अधिकतर घरों में सफेद फिटकरी का ही इस्तेमाल किया जाता है . घरों में कुछ लोग फिटकरी का इस्तेमाल पानी को साफ़ रखने के लिए भी करते हैं . बहरहाल चलिए जानते हैं फिटकरी के फायदे क्या क्या हो सकते हैं - जख्मों को करे ठीक फिटकरी के फायदे ढेरों हैं लेकिन इसका एंटी - बैक्टीरियल गुण चोट या घाव को ठीक करने में मददगार है . यदि आपको कोई चोट लग गई है और लगातार को...

आइये जानते है अजीनोमोटो के नुकसान

Image
खाद्य पदार्थों में मिलाया जाने वाला अजीनोमोटो अर्थात मोनो सोडियम ग्लुटामेट एक प्रमुख घटक है . इसे हम संक्षेप में एमएसजी (MSG) के नाम से भी जानते हैं . नमक के समान दिखने वाला अजीनोमोटो शरीर के लिए हानिकारक माना गया है . आज के फ़ास्ट फूड्स और खाद्य पदार्थों में अजीनोमोटो का इस्तेमाल जरूरत से अधिक किया जा रहा है , जिसके खतरनाक परिणाम देखने को मिल रहे हैं . इस लेख में हम आपको अजीनोमोटो के नुकसान व इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं , जिन्हें जान कर आप भी इससे होने वाले खतरनाक परिणामों से बच सकते हैं . अजीनोमोटो को अधिकतर चीनी लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन भारत में आजकल इसका उपयोग दिन - प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है . यह बर्गर , मैगी , पिज़्ज़ा , चिप्स आदि में इस्तेमाल किया जा रहा है . यह दिखने में छोटे चमकीले सफेद क्रिस्टल के जैसा होता है जिसका स्वाद हल्का नमकीन होता है . इसमें भरपूर मात्रा में एमिनो एसिड पाया जाता है . ले...