दुनिया के सात अजूबे
इस दुनिया में कुल सात अजूबे हैं और ये अजूबे दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। हालांकि काफी कम लोगों को ही इन सातों अजूबों यानी सेवन वंडर के नाम पता होंगे। आज हम आपको दुनिया के सेवन वंडर के नाम और इन सेवन वंडर की क्या खासियत है ये बताने जा रहे हैं। दुनिया के सात अजूबों के नाम चिचेन इत्ज़ा में पिरामिड , मैक्सिको दुनियाके सात अजूबे में से चिचेन इत्ज़ा एक है। मैक्सिको में स्थित इस प्राचीन शहर में 750 से 1200 सदी के बीच माया सभ्यता हुई करती थी। चिचेन इत्ज़ा में कई सारे मंदिर बनें हुए हैं। जिसमें से कुकुल्कन मंदिर बेहद ही प्रसिद्ध है। इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 79 फीट है और इस मंदिर के चारों तरफ 91-91 सीढ़ियां बनीं हुई हैं। रियो डी जनेरियो , ब्राज़ील रियो डी जनेरियो ब्राजील में है जो कि यीशु मूर्ति है। इसकी ऊंचाई 38 मीटर है और ये कोर्कोवाडो पहाड़ पर बनीं हुई है। इस जगह से पूरा रियो डी जनेरियो शहर देखा जा सकता है। इस प्रतिमा ...