फिटकरी के फायदे

फिटकरी एक प्रकार का खनिज पदार्थ है जो पत्थर के रूप में प्राप्त होता है. लगभग हर घर में फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है. सेंधा नमक की तरह ही यह फिटकरी चट्टानों से मिलती है. फिटकरी के फायदे अनेकों हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह त्वचा के कईं रोगों को दूर करने में उपयोगी है. इससे चेहरे पर लगाने से ना केवल चेहरे पर चमक आती है बल्कि दाग धब्बे भी दूर हो जाते हैं. इस लेख में हम आपको फिटकरी के फायदे बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद आप पहले से नहीं जानते होंगे.


फिटकरी के फायदे (Benefits of Alum)

आयुर्वेद ग्रंथ में फिटकरी के फायदे अनेकों बताये गए हैं. यह लाल और सफेद दो तरह की होती है लेकिन अधिकतर घरों में सफेद फिटकरी का ही इस्तेमाल किया जाता है. घरों में कुछ लोग फिटकरी का इस्तेमाल पानी को साफ़ रखने के लिए भी करते हैं. बहरहाल चलिए जानते हैं फिटकरी के फायदे क्या क्या हो सकते हैं-
जख्मों को करे ठीक
फिटकरी के फायदे ढेरों हैं लेकिन इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण चोट या घाव को ठीक करने में मददगार है. यदि आपको कोई चोट लग गई है और लगातार कोशिशों के बाद भी खून निकलना बंद नहीं हो रहा तो आप फिटकरी के पानी से घाव को धो सकते हैं. इससे आपका खून बहना बंद हो जाएगा.

सिर की गंदगी साफ़ करने के लिए
सिर की गंदगी साफ़ करने के लिए फिटकरी के फायदे कारगर हैं. यदि आपके सिर में खुश्की या जुएँ हो गई हैं तो आप फिटकरी के पानी से हफ्ते में एक बार अपने बालो को जरुर धोएं. इससे सिर से धुल कण और जुएँ निकल जाती हैं और बाल साफ़ रहते हैं.

मुंह की दुर्गंध के लिए
बहुत बार हम जो कुछ खाते पीते हैं, उसका असर सीधा दांतों पर और मुंह पर पड़ता है जिससे कईं बार व्यक्ति के मुंह से बदबू आने लगती है. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो फिटकरी के फायदे आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं. फिटकरी के इस्तेमाल से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है.

मधुमक्खी के काटने पर उपयोगी
फिटकरी के फायदे मधुमक्खी के काटने पर काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं. यदि आपको मधुमक्खी या कोई अन्य कीड़ा काट लेता है तो आप फिटकरी के पाउडर को पानी में मिला कर एक घोल तैयार कर लें और पीड़ित अंग पर लगाएं. इससे आपको काफी राहत मिलेगी. 

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके