खटमल - Khatmal ki dawa


खटमल एक प्रकार के जीव हैं जो इंसानों और जानवरों का खून पी कर जीवित रहते हैं. खटमल (Khatmal) आम तौर पर रात के अँधेरे में अपना शिकार ढूँढ़ते हैं और हमारी नींद को खराब करते हैं. यह हमारे शरीर के किसी भी अंग को आसानी से काट कर प्रभावित कर सकते हैं. दिखने में खटमल भले ही छोटे और सूक्ष्म होते हैं लेकिन इनके काटने पर शरीर पर चकत्ते या फफोले निकल आते हैं. इन्हें ढूँढ कर मारना एक बेहद जटिल काम होता है. इसलिए आज हम आपको खटमल मारने की दवा (khatmal ki dawa) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर के घरेलू नुस्खों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

खटमल पर कैसे करें नियंत्रण


खटमल से निजात पाने के लिए इन दिनों बाजार में कईं प्रकार की दवाईयां (khatmal ki dawa) उपलब्ध हैं लेकिन वह दवाईयां पूरी तरह से खटमल भगाने के काम नहीं आती उल्टा घर में बदबू फैला देती हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप रातों रात खटमल (khatmal) से छुटकारा पा सकते हैं. गौरतलब है कि एक मादा खटमल पूरे जीवनकाल में लगभग 500 अंडे देती है. ऐसे में एक भी खटमल घर में रहे तो वह खटमलों की तादाद बढ़ाने में मदद कर सकता है.

पुदीने से भागेंगे खटमल


मनुष्य के लिए पुदीना कितना लाभदायक है, यह तो आप सभी जानते ही होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुदीना खटमल मारने की उत्तम दवा (khatmal ki dawa) साबित हो सकता है. दरअसल पुदीने की जो खुशबु हमे अपनी ओर खींचती है, वही खुशबु खटमल को बर्दाश्त नहीं होती और वह उससे दूर भागने लगते हैं. इसलिए घर में पुदीने की पत्तियां रखने से आप खटमलों (khatmal) से निजात हासिल कर सकते हैं.

लाल मिर्च है खटमल की उत्तम दवा


गिनी राज्य की लाल मिर्च को कायेन पेपर के नाम से भी जाना जाता है. यह लाल मिर्च खटमल की दवा (khatmal ki dawa) के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है. इसे आप पाउडर रूप में घर के कोनों ख़ास कर बिस्तर के नीचे स्प्रे कर दें इससे खटमल आपके घर से कौसों दूर भाग जाएंगे.

लैवेंडर भी है उपयोगी


खटमल (khatmal) से छुटकारा पाने के लिए लैवेंडर भी उपयोगी साबित हो सकता है. पुदीने की महक की तरह ही खटमलों (khatmal ki dawa) को इसकी महक पसंद नहीं आती इसलिए घर में इसके छिड़काव से खटमल दूर भाग जाते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके