फिटकरी के फायदे
फिटकरी एक प्रकार का खनिज पदार्थ है जो पत्थर के रूप में प्राप्त होता है . लगभग हर घर में फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है . सेंधा नमक की तरह ही यह फिटकरी चट्टानों से मिलती है . फिटकरी के फायदे अनेकों हैं . इसमें पाए जाने वाले एंटी - बैक्टीरियल गुणों के कारण यह त्वचा के कईं रोगों को दूर करने में उपयोगी है . इससे चेहरे पर लगाने से ना केवल चेहरे पर चमक आती है बल्कि दाग धब्बे भी दूर हो जाते हैं . इस लेख में हम आपको फिटकरी के फायदे बताने जा रहे हैं , जिन्हें शायद आप पहले से नहीं जानते होंगे . फिटकरी के फायदे ( Benefits of Alum ) आयुर्वेद ग्रंथ में फिटकरी के फायदे अनेकों बताये गए हैं . यह लाल और सफेद दो तरह की होती है लेकिन अधिकतर घरों में सफेद फिटकरी का ही इस्तेमाल किया जाता है . घरों में कुछ लोग फिटकरी का इस्तेमाल पानी को साफ़ रखने के लिए भी करते हैं . बहरहाल चलिए जानते हैं फिटकरी के फायदे क्या क्या हो सकते हैं - जख्मों को करे ठीक फिटकरी के फायदे ढेरों हैं लेकिन इसका एंटी - बैक्टीरियल गुण चोट या घाव को ठीक करने में मददगार है . यदि आपको कोई चोट लग गई है और लगातार को...