सुकन्या योजना क्या है
सुकन्या समृद्धि योजना की घोषणा सन् 2014 में हुई. यह योजना सिर्फ़ बेटियो के लिए है. देश की बेटियों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का निर्माण हुआ है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई और उनकी शादी में होने वाला खर्च को आसानी से पूरा करना है. इस योजना के तहत आप बेटी का ख़ाता खुलवा सकते है. बेटी की आयु 10 वर्ष तक होनी चाहिए तब आप उसका ख़ाता खुलवा सकते है. ख़ाता खुलवाने के लिए आपको परिचय पत्र (Identity Proof), एड्रेस प्रूफ (Address Proof) और बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) लाना होता है. ख़ाता खुलवाने के लिए शुरुआती रकम 1000 रुपये है, बाद में आप इससे कम राशि भी जमा कर सकते है. बेटियों का ख़ाता सिर्फ़ उनके माता पिता ही खुलवा सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना के नियम आइए जानते है ख़ाता खुलवाने के नियम के बारे में- 1. इस योजना के लिए सिर्फ़ लड़कियाँ ही आवेदन कर सकती है. 2. इस योजना का लाभ सिर्फ़ वही लड़कियाँ ले सकती है जो भारत की नागरिक है. 3. सुकन्या समृद्धि योजना का ख़ाता खुलव...