शहद और दूध के फायदे है अद्भुत, सेहत को रखतें हैं दरुस्त
बचपन से लेकर बड़े होने तक आप सभी को घर के बजुर्गों से दूध पीने की सलाह आवश्य मिली ही होगी. दूध में कईं तरह के आयुर्वेदिक गुण मौजूद होते हैं जोकि सेहत को दरुस्त रखने में उपयोगी साबित होते हैं. दरअसल, दूध में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स आदि जैसे उपयोगी तत्व मौजूद होते हैं. जोकि व्यक्ति को सेहतमंद रखने के लिए भगवान के वरदान की तरह साबित होते हैं. वहीँ शहद की बात करें तो शहद में कईं प्रकार के एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो श्वास संबंधित रोगों से निजात दिलाते हैं. दूध और शहद को मिला कर पीने से उनके गुण दुगुने हो जाते हैं. इस लेख में हम आपको शहद और दूध के फायदे बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए स्वास्थवर्धक साबित होगे. शहद और दूध के फायदे ( Benefits of Honey and Milk) स्टेमिना को बढ़ाए शहद और दूध के फायदे अनगिनत हैं. दूध में मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शरीर में मेटाबोलिज्म की रफ़्तार को बढाता है जिससे हमारा स्टेमिना भी बढ़ता है. बच्चों से लेकर बजुर्गों के लिए भी शहद और दूध के फायदे अनमोल हैं. दूध में पाया जाने वाला एनिमल प्रोटीन एंजाइम एमिनो एसिड में विभाजि...