Posts

Showing posts from June, 2020

बद्रीनाथ मंदिर

Image
बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड में अलकनन्दा नदी के तट पर स्थित है . चार धामों में से एक धाम बद्रीनाथ मंदिर है . इस मंदिर का हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्व है . बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु के लिए समर्पित है . इस मंदिर में विष्णु जी की पूजा बद्रीनारायण के रूप में की जाती है . बद्रीनाथ मंदिर का निर्माण सोलहवीं सदी में गढ़वाली राजा ने किया था . उन्होंने एक मूर्ति इस मंदिर में रख कर उसकी स्थापना की थी . कुछ लोगो का मानना है कि इस मंदिर का निर्माण शंकराचार्य ने किया था . आपको बता दें कि यह मंदिर भगवान विष्णु का विशाल मंदिर है और पूरा मंदिर प्रकृति की गोद में बसा हुआ है . इस मंदिर को तीन भागों में बांटा गया है - गर्भगृह , दर्शनमण्डप और सभामण्डप . बद्रीनाथ मंदिर के अंदर 15 मूर्तियों को स्थापित किया गया है . इस मंदिर में भगवान विष्णु की एक मीटर ऊँची काले पत्थर की प्रतिमा भी है . बद्रीनाथ मंदिर को धरती का वैकुण्ठ के नाम से भी जाना जाता हैं . ...