आइये जानते है अजीनोमोटो के नुकसान
खाद्य पदार्थों में मिलाया जाने वाला अजीनोमोटो अर्थात मोनो सोडियम ग्लुटामेट एक प्रमुख घटक है. इसे हम संक्षेप में एमएसजी (MSG) के नाम से भी जानते हैं. नमक के समान दिखने वाला अजीनोमोटो शरीर के लिए हानिकारक माना गया है. आज के फ़ास्ट फूड्स और खाद्य पदार्थों में अजीनोमोटो का इस्तेमाल जरूरत से अधिक किया जा रहा है, जिसके खतरनाक परिणाम देखने को मिल रहे हैं. इस लेख में हम आपको अजीनोमोटो के नुकसान व इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें जान कर आप भी इससे होने वाले खतरनाक परिणामों से बच सकते हैं.
अजीनोमोटो को अधिकतर चीनी लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन भारत में आजकल इसका उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है. यह बर्गर, मैगी, पिज़्ज़ा, चिप्स आदि में इस्तेमाल किया जा रहा है. यह दिखने में छोटे चमकीले सफेद क्रिस्टल के जैसा होता है जिसका स्वाद हल्का नमकीन होता है. इसमें भरपूर मात्रा में एमिनो एसिड पाया जाता है. लेकिन अजीनोमोटो के नुकसान और घातक नतीजों के चलते डॉ. इसे ना खाने की सलाह देते हैं.
अजीनोमोटो को अधिकतर चीनी लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन भारत में आजकल इसका उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है. यह बर्गर, मैगी, पिज़्ज़ा, चिप्स आदि में इस्तेमाल किया जा रहा है. यह दिखने में छोटे चमकीले सफेद क्रिस्टल के जैसा होता है जिसका स्वाद हल्का नमकीन होता है. इसमें भरपूर मात्रा में एमिनो एसिड पाया जाता है. लेकिन अजीनोमोटो के नुकसान और घातक नतीजों के चलते डॉ. इसे ना खाने की सलाह देते हैं.
अजीनोमोटो के नुकसान
अजीनोमोटो एक नशे की लत के समान होता है. इसके सेवन से हमे इसके युक्त भोजन ग्रहण करने की आदत पड़ जाती है. साथ ही इससे हमारी भूख कईं गुना बढ़ जाती है. विज्ञानिक इसे एक धीमा ज़हर मानते हैं, जो धीरे धीरे हमारे शरीर में इन्सुलिन के स्तर को बढ़ा देता है साथ ही आँखों के रेटिना को नुकसान पहुंचा कर गंभीर रोगों का कारण बनता है. अजीनोमोटो के नुकसान निम्नलिखित हैं-
बांझपन की समस्या
अजीनोमोटो के नुकसान गर्भवती स्त्रीयों के लिए महंगे पड़ सकते हैं. किसी भी प्रेग्नेंट महिला को अजीनोमोटो युक्त आहार से परहेज रखना चाहिए. दरअसल, अजीनोमोटो माँ और बच्चे दोनों के बीच भोजन आपूर्ति में बाधा खड़ी कर सकता है जिसका सीधा असर माता के मस्तिष्क पर पड़ता है. इसके इलावा यह गर्भवती स्त्री के शरीर में रक्तचाप के स्तर को बढ़ा कर उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता है.
वज़न का बढना
अजीनोमोटो के नुकसान ढेरों हैं लेकिन आज कल के फ़ास्ट फ़ूड में इसके इस्तेमाल से यह मोटापे की शिकायत बढ़ा रहा है. शरीर में मौजूद लेप्टिन हार्मोन भोजन के अधिक सेवन को रोकने के लिए हमारे मस्तिष्क की केशिकाओं को संकेत देते हैं. अजीनोमोटो के प्रभाव से हमे बार बार असमय भूख लगती है जिससे मोटापा बढ़ जाता है.
सांस लेने में दिक्कत
अजीनोमोटो के नुकसान साधारण व्यक्ति के लिए बेहद घातक साबित हो सकते हैं. एक शोध में पाया गया कि जो लोग अजीनोमोटो को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, उनका शरीर अंदर से काफी कमजोर पड़ जाता है और उन्हें सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और आलस जैसी समस्याओं का शिकार होना पड़ता है. इसके इलावा अजीनोमोटो के नियमित रूप से सेवन से सर्दी-जुखाम और थकान बनी रहती है और पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है जिसके चलते भोजन जल्दी नहीं पचता और पेट से संबंधित रोग हमे घेर लेते है.

Comments
Post a Comment