गागरोन का किला

 गागरोन का किला राजस्थान में स्थित है. इस किले का इतिहास बहुत ही रोचक है. ऐसी मान्यता है कि इस किले में 36 राजा ने राज किया था. गागरोन का किला 800 साल पुराना है इस किले के आसपास पानी है. इस किले को एक पहाड़ पर बनाया गया है. इस किले की ऊंचाई लगभग 350 फीट के आसपास हैं. इस किले को पाने के लिए राजाओं में काफी सारे युद्ध हुए हैं. आइये जानते हैं गागरोन के किले की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी :

  1. गागरोन का किला पर 14 बार आक्रमण हुआ था. मुग़ल शासक ने इस किले पर बहुत राज किया हैं. अलाउद्दीन से लेकर अकबर तक सभी राजाओं ने इस किले पर राज किया है.
  2.  अलाउद्दीन ने इस किले पर सन 1300 में आक्रमण किया था. और गागरोन के किले पर विजय प्राप्त की थी. इसके बाद फिरोज तुगलक ने इस किले पर आक्रमण किया और गागरोन के किले पर अपना कब्जा कर लिया था.
  3. सुल्तान महमूद खिलजी प्रथम ने इस किले पर सन 1444 में हमला किया था और इस किले पर अपना कब्जा कर लिया था.
  4. सन् 1532 में इस किले पर बाहदुर शाह ने हमला किया था. और गागरोन के किले पर कब्जा कर दिया था. इसके बाद अकबर ने इस किले पर हमला किया और इस किले को अपने कब्जे में ले लिया.
  5. गागरोन के किले की जौहर की कहानी भी जुडी हुई है. ऐसी मान्यता है कि इस किले में दो बार जौहर हुआ है बहुत सी महिलाओं ने कुँए में कूद कर जान दे दी थी.

Comments

Popular posts from this blog

खुश रहने के तरीके