अजवाइन के फायदे

अजवाइन हर घर में इस्तेमाल की जाती है. अजवाइन का सेवन करने से बहुत तरह की बीमारियां दूर होती है जैसे - कब्ज, पेट दर्द, कफ और मसूड़ों का दर्द आदि. अजवाइन में एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं यह गुण बहुत सी बिमारियों को ठीक करने में फायदेमंद साबित होते हैं. आइये जानते हैं अजवाइन के फायदे :

पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करे

अजवाइन के फायदे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं. अजवाइन का सेवन करने से पेट को सही रखा जा सकता है. कभी कभी बाहर का खाना खाने से पेट में दर्द होने लग जाता है या मन खराब हो जाता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अजवाइन का सेवन करना चाहिए. जिन लोगों का पाचन तंत्र सही से कार्य नहीं करता है वह अजवाइन में हरड़ डाल के पीस लें अब इसमें थोड़ा सा हींग पाउडर और नमक मिला लें. अब आप इस मिश्रण को रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ ले सकते हैं. कुछ ही दिनों में आपका पेट ठीक हो जाएगा.

मसूड़ों को ठीक करे

अजवाइन के फायदे मसूड़ों के दर्द को भी ठीक करने में बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं. मसूड़े के दर्द से निजात पाने के लिए आप अजवाइन के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलकर कुल्ला करें। ऐसा करने से दर्द कम होने लग जाएगी. इसके अलावा आप अजवाइन के पाउडर को सीधे मसूड़े पर भी लगा सकते हैं.

सर्दी दूर करने में लाभदायक

अजवाइन के फायदे सर्दी, जुकाम और वायरल इन्फेक्शन को दूर करने में भी फायदेमंद साबित होते हैं. अजवाइन में 50% थाइमोल होता है जो एक प्रकार के एंटीबैक्टीरिया के रूप में काम करते हैं. थाइमोल शरीर का इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है जिस वजह से जुकाम और वायरल इन्फेक्शन को दूर किया जा सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके