Arjun ki Chaal


अर्जुन का पेड़ भारत में पाया जाता हैं यह एक प्रकार का औषधीय पेड़ हैं. इस पेड़ का तना, पत्ते और छाल का उपयोग आयुर्वेदिक दवा बनाने में भी किया जाता है. अर्जुन के छाल के पत्ते अमरुद के पत्तों जैसे होते हैं. इसको वैज्ञानिक भाषा में टर्मिमिनेलिया कहा जाता है. इसमें बहुत से औषधीय गुण होते हैं जिस वजह से यह खास हो जाता हैं. आइये जानते हैं अर्जुन की छाल के फायदे (Arjun ki chaal) :

कोलेस्ट्रॉल कम करे
अर्जुन की छाल के फायदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होते हैं. जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या हैं वह अर्जुन की छाल (Arjun ki chaal) की चाय का सेवन किया करें. आप सुबह उठ कर एक गिलास पानी में थोड़ा सा अर्जुन की छाल का चूर्ण डालें और पानी को उबाल लें. इसको तब तक उबालें जब तक पानी आधा रह जाए. अब आप गैस बंद कर के पानी को ठंडा होने के बाद इसका सेवन करे.


दिल के लिए फायदेमंद
अर्जुन की छाल (Arjun ki chaal) का उपयोग प्राचीन काल से ही दिल को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है. ह्रदय को मजबूत बनाने के लिए आप एक गिलास दूध में थोड़ा पानी मिलाकर उबालें इसके बाद इसमें अर्जुन की छाल (Arjun ki chaal) का चूर्ण डालें. जब यह थोड़ा गुनगुना हो जाएगा तब आप इसका सेवन कर सकते हैं. अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं तो वह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा. इससे दिल की धड़कन नियमित रूप से काम करेगी.

पेट दर्द में लाभकारी
अर्जुन की छाल के फायदे (Arjun ki chaal) पेट दर्द को दूर करने में गुणकारी होते हैं. पेट की समस्या जैसे - कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट का अल्सर जैसे रोगों से छुटकारा मिल जाता हैं. इसके लिए आपको अर्जून की छाल (Arjun ki chaal) में थोड़ा सा भुना हुआ हींग और काला नमक मिला लें और दिन में दो बार इसका सेवन किया करें. बहुत जल्द आपको पेटदर्द से आराम मिल जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके