एलोवेरा के फायदे


बालों में आए चमक
एलोवेरा के फायदे बालों के संग भी है। एलोवेरा जेल को बालों पर लगाने से बाल घने और लंबे हो जाते हैं। घने और लंबे बाल पाने के लिए अपने बालों की मालिश एलोवेरा जेल से करें। एलोवेरा जेल बालों पर लगाने से बाल घने, लंबे होने के साथ-साथ चमकदार भी बन जाएंगे।


बाल झड़ना हो बंद
जिन लोगों के बाल कमजोर हैं और अधिक झड़ते हैं वो लोग अपने बालों पर एलोवेरा जेल लगाया करें। एलोवेरा जेल लगाने से बाल झड़ना बंद हो जातें और  मजबूत बन जाते हैं। बाल धोने से आधा घंटे पहले एलोवेरा जल को अच्छे से बालों पर लगाएं और जब ये सूख जाए तो बालों धो लें। हफ्ते में दो बार ये जेल बालों पर लगाने से बाल मजबूत हो जाएंगे।

डैन्ड्रफ करे दूर
डैन्ड्रफ यानी रुसी की समस्या से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल लाभदायक साबित होता है और इस जेल को बालों पर लगाने से डैन्ड्रफ की समस्या दूर हो जाती है। जो लोग डैन्ड्रफ से परेशान रहते हैं वो अपने बालों पर ये जेल जरूर लगाएं। नियमित रूप से ये जेल बालों पर लगाने से डैन्ड्रफ गायब हो जाएगा।

दाग धब्बे हों दूर
चेहरे पर दाग धब्बे होने पर एलोवेरा जेल लगा लें। एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाएंगे। साथ में ही मुंहासों की परेशानी से भी आराम मिल जाएगा। चेहरे पर इसे लगाने से मुंहासे तुरंत सही हो जाते हैं।

चेहरे पर आए रौनक
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए एक हफ्ते तक रोज एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। एलोवेरा जेल रोज लगाने से चेहरे पर रौनक जाएगी और चेहरा जवां बना रहेगा। साथ में ही झुर्रियों की समस्या भी दूर हो जाएगी।

काले घेरे पड़े हल्के
एलोवेरा के औषधीय गुण काले घेरे को कम करने में फायदेमंद होते हैं। काले घेरे पर एलोवेरा जेल लगाना लाभदायक होता है। एलोवेरा जेल लगाने से काले घेरे कम होने लग जाएंगे और इनसे राहत मिल जाएगी। काले घेरे दूर करने के लिए रोज रात को सोने से पहले आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाएं। ऐसा करने से एक हफ्ते में ही काले घेरे से आराम मिल जाएगा।

इस तरह से करें प्रयोग
एलोवेरा के पत्ते को बीच में से काट लें और उसके अंदर मौजूद जेल को निकाल लें। इस जेल को अपने बालों और चेहरे पर लगा सकते हैं। वहीं बाजार में कई सारी कंपनी एलोवेरा जूस बेचा करती हैं। आप किसी भी कंपनी का एलोवेरा जूस खरीदकर उसे पी सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके