आइये जानते हैं चित्रकूट धाम और चित्रकूट दर्शनीय स्थल के बारे में


चित्रकूट उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध स्थल हैं. हर साल यहाँ लाखों पर्यटक आते हैं. चित्रकूट रामायण और हिन्दू कथाओं की वजह से बहुत ही महत्वपूर्ण है. यहाँ पर भगवान् राम से जुड़े बहुत से रहस्य मिलते हैं. हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसी मान्यता हैं कि भगवान राम, माता सीता और श्री लक्ष्मण ने 14 में से 11 वर्ष का वनवास इसी स्थान पर गुज़ारा था.यहाँ पर घूमने के लिए बहुत से धर्मिक स्थल हैं.


चित्रकूट के दर्शनीय स्थल
चित्रकूट में बहुत से दर्शनीय स्थल हैं. हर वर्ष बहुत से सैलानी यहाँ आते हैं और चित्रकूट की यात्रा का आनंद लेते हैं. तो आइये हम आपको इस लेख में चित्रकूट के दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी देते हैं -

गुप्त गोदावरी
चित्रकूट दर्शनीय स्थल में सबसे प्रसिद्ध है गुप्त गोदावरी. यह स्थान राम घाट के दक्षिण में है जिसकी दुरी लगभग 19 किलोमीटर है. ऐसा कहा जाता हैं कि गोदावरी गुफा के अंदर चटानों से एक धारा निकलती हैं जो गोदावरी नदी की ओर बहती हुई दूसरी चटान में विलुप्त हो जाती हैं. ऐसी भी मयता हैं कि यहाँ विशाल दानव का अवशेष मौजूद है.

राम घाट
चित्रकूट के दर्शनीय स्थल में दूसरा प्रसिद्ध स्थल राम घाट है. यह घाट मंदाकनी नदी के किनारे बसा हुआ है. ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण अपने वनवास के समय कुछ वक्त यहाँ बिताते थे.

अनुसुइया आश्रम
यह आश्रम शहर से 16 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है. इस अनुसुइया आश्रम के आसपास घना जंगल है. हिन्दू कथाओं की मान्यता हैं कि इस आश्रम में महर्षि अत्रि अपनी पत्नी अनुसूया और अपने पुत्रों के साथ रहते थे. इस जगह का दौरा भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता के साथ किया था.

हनुमान धारा
हनुमान धारा चित्रकूट के दर्शनीय स्थल का बहुत ही खास स्थल है. यह स्थल शहर से 5 किलोमीटर दूर है. हनुमान धारा हनुमान जी से सम्बन्धित जगह है. इस जगह पहुँचने के लिए सैलानियों को 360 सीढ़ियां चढ़नी होती है.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके