ग्रीन कॉफ़ी के फायदे

ग्रीन कॉफी हरे रंग के बीज होते हैं. पहले हरे बीजों को तोडा जाता हैं उसके बाद इन हरे बीजों को पीस लेते हैं और ग्रीन कॉफ़ी तैयार की जाती हैं.


ग्रीन कॉफ़ी में बहुत से एंटीआक्सीडेंट गुण होते हैं जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं. एक शोध के मुताबिक दिन में 200 से 480 mg तक आप इस कॉफ़ी का सेवन कर सकते हैं. आइये जानते हैं ग्रीन कॉफ़ी के फायदे :

सिरदर्द में लाभकारी
ग्रीन कॉफ़ी के फायदे सिरदर्द को दूर करने में मददगार होते हैं. ग्रीन कॉफ़ी में जो एंटीऑक्सीडेंट गुण होता हैं वह सिरदर्द जो ठीक करने में लाभकारी साबित होता हैं. लेकिन ज्यादा मात्रा में कॉफ़ी का सेवन करने से सिरदर्द और बढ़ सकती हैं.

ह्रदय रोग के लिए

जिन लोगों को दिल से संबंधित बीमारी हैं वह ग्रीन कॉफ़ी का सेवन किया करें. इसमें क्लोरोजेनिक एसिड की मात्रा उच्च होती हैं जो धमनियों को स्वस्थ रखने में गुणकारी होते हैं. इसके सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता हैं. आपको बता दें कि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हैं वह भी ग्रीन कॉफ़ी का सेवन अवश्य किया करें.

झाइयों को दूर करें
ग्रीन कॉफ़ी के फायदे झाइयों की समस्या से निजात देने में फायदेमंद साबित होते हैं. ग्रीन कॉफ़ी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा की झाइयों को कम करने में सही साबित होते हैं. दिन की एक ग्रीन कॉफ़ी का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ बनी रहती हैं.

बालों के लिए ग्रीन कॉफ़ी
आज के समय में बहुत से लोग बालों की समस्या से परेशान हैं. बालों की समस्या जैसे - टूटते बाल, रूखे बाल, बालों में रुसी और दो मुहें बाल आदि. इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको ग्रीन कॉफ़ी का सेवन करना चाहिए. ग्रीन कॉफ़ी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता हैं इसके चलते आप अपने बालों को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं.

वजन कम करे
ग्रीन कॉफ़ी के फायदे वजन को कम करने में भी होते हैं. आज के समय में मोटापे से हर तीसरा इंसान जूझ रहा हैं. सभी लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं।  इसके लिए आपको दिन में एक कप ग्रीन कॉफ़ी का सेवन करना होगा. इसमें क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता हैं जो वजन कम करने में फायदेमंद होते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके