तिल के तेल के फायदे


तिल के तेल का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता हैं. तिल के तेल में विटामिन बी, , कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन पाया जाता हैं. तिल खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती हैं.


तिल के तेल के फायदे बहुत ही चमत्कारी होते हैं. तिल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को तंदरुस्त रखने में गुणकारी होता हैं. आइये जानते हैं तिल के तेल के  फायदे -

बाल बने चमकदार : तिल के तेल के फायदे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में लाभकारी होते हैं. तिल के तेल को गर्म करके आप अपने बालों में लगा लें और कुछ समय बाद बालों को गुनगुने पानी से धो ले. कुछ दिन ऐसा करने से बालों में चमक जाएगी. इस तेल की मालिश करने से रुसी की समस्या भी खतम हो जाती हैं.

हड्डियां बने मजबूत : तिल के तेल में कैल्शियम और तांबा भरपूर मात्रा में होता हैं. तिल के तेल के फायदे हड्डियाँ को मजबूती प्रदान करने में लाभकारी होते हैं. हड्डियां मजबूत बनाने के लिए आपको एक गिलास दूध में तिल के तेल की कुछ बूंदें डालनी है और इस दूध का सेवन करना है. कुछ दिनों तक ऐसा करने से हड्डियां मजबूत होने लगेगी.

कान दर्द हो दूर : तिल के तेल के फायदे कान दर्द दूर करने में असरदार होते हैं. अगर आपके कान में बहुत तेज दर्द हो रहा है तो आप तिल के तेल की कुछ बूंदें कान में डाल दें. आपका दर्द ठीक हो जाएगा.

त्वचा के लिए फायदेमंद : तिल के तेल के फायदे त्वचा के साथ भी हैं. अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आप तिल के तेल की मालिश किया करें. कुछ दिन तक मालिश करने से त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा। इसकी मालिश करने से त्वचा में नमी आती हैं. अगर आपकी एड़ी फ़टी हैं तो आप तिल का तेल का उपयोग किया करें.

वज़न कम करें : तिल के तेल के सेवन से वज़न को नियंत्रित रखा जा सकता हैं. तिल के तेल में पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता हैं जो वजन को कम करने में असरदार होता हैं. तिल को अपने डाइट में ज़रूर शामिल करें.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके