चुटकीभर कलौंजी से जुड़े हुए हैं ये गजब के फायदे, जो शायद ही जानतें होंगे आप
कलौंजी देखने में काले रंग की होती है और इसे अंग्रेजी भाषा में Nigella seeds कहा जाता है। कलौंजी में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो लोग रोज कलौंजी का सेवन करते हैं उन लोगों की सेहत एकदम फीट रहती है।
कलौंजी सेहत के लिए उत्तम मानी जाती है और इसका सेवन करने से शरीर को क्या लाभ पहुंचते हैं, वो इस प्रकार है।
कलौंजी के फायदे
कफ हो दूर
कफ होने पर एक गिलास गर्म पानी में थोड़ी सी कलौंजी मिला दें और इस पानी को पी लें। ये पानी रोज पीने से कफ की समस्या से राहत मिल जाएगी और छाती में जमा कफ बाहर निकल आएगा।
विषाक्त पदार्थों करे साफ
खून में विषाक्त पदार्थों जमा होने पर मुंहासों की समस्या हो जाता है। हालांकि जो लोग नियमित रुप से कलौेंजी का सेवन करते हैं उन लोगों के खून में विषाक्त पदार्थों जमा नहीं होते हैं। इसलिए जिन लोगों का खून साफ नहीं है वो कलौंजी खाया करें।
दर्द करेे दूर
जोड़ों के दर्द को दूर करने में कलौंजी का तेल लाभदायक साबित होता है। जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर कलौंजी के तेल को गर्म कर लें और इस तेल से मालिश करें। कलौंजी का तेल लगाने से ये दर्द सही हो जाएगी। जोड़ों की दर्द के अलावा सूजन को कम करने में भी कलौंजी का तेल मददगार साबित होता है।
बाल हों मजबूत
कलौंजी का तेल बालों के लिए उत्तम माना जाता है। इस तेल से बालों की मालिश करने से बाल जड़ों से मजबूत हो जाते हैं। इतना ही नहीं कलौंजी का तेल लगाने से नए बाल उगने में मदद भी मिलती है। इसलिए जिन लोगों के बाल झड़ते हैं वो लोग ये तेल जरूर लगाया करें।
वजन हो कम
अधिक वजन होने पर आप रोज कलौंजी वाला पानी पीएं। कलौंजी वाला पानी पीने से वजन कम होने लग जाता है। एक गिलास पानी को गर्म करे लें और उसके अंदर थोड़ी सी कलौंजी और शहद मिला दें। इस पानी को सुबह के समय पीएं। एक महीने तक रोज ये पानी पीने से वजन कम होने लग जाता है और पेट अंदर हो जाता है।
मुधमेह हो सही
कलौंजी के फायदे मधुमेह के रोगियों के लिए असरदार साबित होते हैं. मधुमेह का रोग होने पर आप रोज एक गिलास कलौंजी वाला पानी पीया करें। रोज थोड़ी सी कलौंजी खाने से खून में शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है और शुगर कंट्रोल में आ जाती है।
मुंहासों हों खत्म
मुंहासे होने पर कलौंजी के तेल में थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिला दें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। जब ये पेस्ट सूख जाए तो गुनगुने पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें। ये पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुंहासे सही हो जाते हैं।
पेट दर्द से मिले राहत
पेट में दर्द होने पर कलौंजी के तेल में थोड़ा सा नमक मिला लें और इसे पी लें। ये मिश्रण पीने से पेट की दर्द सही हो जाएगी। हालांकि जो महिलाएं गर्भवती हैं वो कलौंजी ना खाएं। क्योंकि कलौंजी खाने से गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है।

Comments
Post a Comment