देसी घी का सेवन करना है लाभकारी


देसी घी हर घर में उपयोग किया जाता है। देसी घी के सेवन से शरीर तंदरुस्त बना रहता हैं। घी में विटामिन k भरपूर मात्रा में होता हैं। यह स्मरण-शक्ति को तीव्र बनाता है।

देसी घी के फायदे

देसी घी का सेवन करने से बहुत से रोगों से छुटकारा मिल जाता हैं। देसी घी के फायदे अनेकों हैं। आज हम आपको देशी घी के चमत्कारी फायदों के बारे में बताएंगे -

मुहं के छाले कम करने में लाभकारी
देसी घी के लाभ मुहं के छालों को दूर करने में भी है। शरीर में गर्मी की वजह से मुहं में छाले हो जाते हैं, जिन में बहुत दर्द होता है। देसी घी को इन छालों पर लगाने से आराम मिलता हैं।

हड्डियों बने मजबूत
देशी घी के फायदे हड्डियों को मजबूत बनाने में गुणकारी होते हैं। नियमित रूप से घी का सेवन करना हड्डियों को मजबूती प्रदान करता हैं।

पुरानी खांसी दूर करे
देसी घी के सेवन से पुरानी से पुरानी खांसी दूर हो जाती हैं। देसी घी को गुड़ में मिला कर पिघलाएं और इसका सेवन करें। कुछ दिन ऐसा करने से आपकी खांसी दूर हो जाएगी।

सिरदर्द में फायदेमंद
देसी घी के फायदे सर दर्द को दूर करें में लाभकारी साबित होते हैं। सिर दर्द से निजात पाने के लिए आपको देशी घी से पैर के तलवे में मालिश करनी होगी। कुछ दिन तक ऐसा करने से आप सिरदर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

बवासीर में उपयोगी
देसी घी के फायदे बवासीर जैसी बीमारी में भी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास दूध में एक चम्मच घी मिला कर खाना खाने के बाद पीना है। एक हफ्ते ऐसा करने से बवासीर में आराम मिलेगा।

आँखों के लिए उपयोगी
देसी घी के फायदे आँखों के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। अगर किसी व्यक्ति को आँखों से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह एक चम्मच घी में थोड़ी सी काली मिर्च मिला कर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आपकी ऑंखें बहुत जल्द ठीक हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके