लहसुन खाने के फायदे


लहसुन एक ऐसी सामग्री है जो आपकी रसोई घर मे आसानी से मिल जाती है. यह एक ऐसा पदार्थ है जो बेजान से बेजान खाने के स्वाद मे भी उसकी मात्रा को बढाती है. लगभग, यह हर रसोई मे पायी जाने वाली खाद्य सामग्री है जो सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाती बल्कि यह सेहत के लिए भी अति उपयोगी है. आर्युवेद मे इसे ' चमत्कारी ' दवा  माना जाता है.  प्राचीन समय  मे जब जगह जगह पर दुकाने नहीं होती थी तो लोग उस समय लहसुन का प्रयोग औषधि के रूप मे करते थे. लहसुन एंटीवायरल ,एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल से भरपूर होता है जो कीटाणुओं को मारने मे भी सहायता करता है.

यह औषधि को बनाने के लिए प्रयोग होता है. इसमें कई ऐसे तत्त्व होते है जिनकी वजह से इसका स्वाद को यह कड़वा बना देता है. लहसुन की गंध से मच्छर भी दूर भाग जाते है. पेट खराब से लेकर डाइबिटीज़, ठंड, कैंसर आदि जैसी बीमारियों को दूर करने मे यह फायदेमंद माना जाता है. आर्युवेद के साथ साथ एलोपैथिक भी इसके फयदे के बारे मे जानते है और यही वजह है कि वह डाइट मे लहसुन का सेवन करने की सलाह देते है.  इस लेख के माध्यम से हम आपको लहसुन से होने वाले फयदो के बारे मे बताने जा रहे है.  तो आईये जानते है इसे होने वाले अनोखे लाभकारी फायदे जो आपके शरीर मे क्रिया करने मे लाभकारी और उपयोगी साबित हो सकते है.

वजन घटाने मे करता है मदद लहसुन
आजकल के युग मे आमतौर पर लोगो की जीवनशैली इतनी व्यस्त हो चुकी है कि वह अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते है.  खान पान सही न होने की वजह और नियमित रूप से व्यायाम ना करने कि वजह से अधिकतर लोग मोटापे का शिकार बन जाते है, और फिर वह इस बीमारी को रोकने के लिए कुछ लोग अपने खाने कि मात्रा को घटा देते है जो आपकी सेहत के लिए खराब साबित हो सकता है.  वह अधिक समय तक अपने खाने की मात्रा को कम नहीं कर सकते है तो ऐसे मे लहसुन बढ़ते मोटापे को कम करने मे लाभकारी साबित हो सकता है.
उपयोग करने का तरीकाआप हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन को कलियों का सेवन कर सकते है. उसके कुछ देर बाद आप निम्बू का शरबत बनाकर भी पी सकते हैआप हर रोज इसे सब्जी मे या सूप मे डालकर भी लहसुन का प्रयोग कर सकते है.

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल लहसुन
आजकल ब्लड प्रेशर का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है.  लोग इससे बचने के लिए कुछ लोग तरह तरह की दवाईयों का साहरा लेते है तो कुछ घरेलू पदार्थो का, तो इसके लिए आपको लहसुन काफी उपयोगी साबित हो सकता है. यह शरीर मे रक्त प्रवाह को सुचारु रूप से बनाये रखता है. दरअसल इसमे बायो एक्टिव सल्फर मौजूद होता है. जो आपकी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.
प्रयोग की विधिकच्चे या सूखे लहसुन की कलियों का नियमित रूप से सेवन करे.

कैंसर से लड़ने मे है उपयोगी लहसुन
लहसुन मे ऐसे तत्त्व मौजूद होते है जो आपकी बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने मे सक्षम होते है. इसमे सेलेनियम मौजूद होता है जो कैंसर जैसी बीमारी को ठीक करता है.  यह ट्यूमर और पेट की कैंसर की आशंका को काफी हद तक कम कर देता है. यदि आप कैंसर के खतरे को दूर करना चाहते है तो अपनी जीवन शैली मे लहसुन का प्रयोग नियमित रूप से करे.
प्रयोग की विधिकच्ची लहसुन की कलियों को भरपूर मात्रा मे अपने खाने मे शामिल करे.

कान दर्द होने पर देता है राहत लहसुन
इसमे मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल तत्त्व कान की रोग को दूर भागने मे लाभकारी सिद्ध होता है. आपके कान मे दर्द होने के दौरान आप लहसुन के तेल का उपयोग कर सकते है. 
प्रयोग की विधि - आप चाहे तो इसके तेल को कान मे लगा सकते है. यह बाजार मे आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज है. या फिर आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते है.

त्वचा की खूबसूरती बढ़ता है लहसुन
सुन्दर होना तो सभी की इच्छा होती है आजकल हर कोई सुन्दर दिखने की चाह रखता है. इस काम मे भी लहसुन आपको काफी मदद करता है यह चेहरे पे होने वाले पिम्पल्स को भी दूर करता है.  इसके सेवन से आपके चेहरे की चमक मे वृद्धि होती है. यह दांतो की समस्याओं को भी राहत देता है. मुँह से आने वाली दुर्गन्ध को भी यह दूर करता है.

लहसुन एक रामबाण और ऐसी सामग्री है जो आपकी अनेक प्रकार की समस्याओं को निजात करने मे रहत प्रदान करता है. यही नहीं बल्कि इसका प्रयोग प्राचीन काल से औषधि बनाने मे किया जा रहा है.
तो दोस्तों आज हमने आपको इस लेख के माध्यम से आपको लहसुन से होने वाले फायदो के बारे मे जानकारी दी.
आप इसका नियमित प्रयोग करने से अनेक प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पा सकते है.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके