कई रोगों को चुटकियों में दूर करे जायफल


जायफल एक मसाला होता है और इसके गुणों का वर्णन हमें आयुर्वेद में मिलता है। आयुर्वेद में जायफल को बेहद ही गुणकारी बताया गया है और जायफल कई सारी रोगों का रामबाण इलाज है। जायफल के फायदे क्या-क्या हैं, इसकी जानकारी इस तरह से है।


जायफल के फायदे पाचन क्रिया रहे मजबूत
जायफल का सेवन करने से पाचन क्रिया को सही से कार्य करने में मदद मिलती है। जायफल खाने से पेट संबंधित रोग नहीं होते हैं और गैस, कब्ज जैसी तकलीफों से राहत मिल जाती है। इसलिए जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर रहती है वो लोग जायफल का सेवन करना शुरू कर दें।

खून की कमी हो दूर
खून की कमी होने पर अगर जायफल खाया जाए तो शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए खूनी की कमी होने पर आप जायफल खाना शुरू कर दें। इसे खाने से एक हफ्ते के अदंर ही शरीर में खून की मात्रा बढ़ने लग जाएगी।

अनिद्रा से जुड़े जायफल के फायदे

अनिद्रा की बीमारी अधिकतर लोगों में पाई जाती है। अनिद्रा की वजह से लोगों को नींद नहीं आती है और वो रात भर तक जगे रहते हैं। अगर आपको भी नींद नहीं आती है तो आप जायफल को दूध के साथ लें। रोज रात को जायफल वाला दूध पीने से अनिद्रा की समस्या से निजात मिल जाती है।

ऐसा तैयार करें दूध
आप एक गिलास दूध को गर्म कर लें और इसके अंदर थोड़ा सा जायफल मिला दें। फिर इस दूध का सेवन आप कर लें। एक हफ्ते तक रोज रात को जायफल का दूध पीने से नींद ना आने की परेशानी खत्म हो जाएगी और आपको चैन भरी नींद आने लग जाएगा।

दर्द से मिले आराम
शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर आप जायफल के तेल से मालिश कर लें। जायफल के तेल से मालिश करने से दर्द फौरन गायब हो जाता है। दरअसल जायफल के तेल में पाए जाने वाले तत्व दर्द निवारक होते हैं और दर्द को सही करने का कार्य करते हैं।

दांतों के लिए जायफल
दांतों के स्वस्थ के लिए जायफल उत्तम माना जाता है और इसके पानी से कुल्ला करने से या जायफल के पाउडर से मंजन करने से दांतों को काफी लाभ पहुंचता है। दरअसल जायफल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुणों होते हैं जो कि दांतों की रक्षा कीड़ों से करता है।

चेहरा बने कोमल
जायफल के फायदे चेहरे के संग भी है और इसका लेप लगाकर चेहरे को भी चमकाया जा सकता है। चेहरे पर कीले या मुंहासे होने पर आप जायफल के पाउडर में शहद को मिला दें। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें और 15 मिनट बाद पानी की मदद से अपने चेहरे को साफ कर लें। जायफल को चेहरे पर लगाने से कीले और मुंहासे दूर हो जाएंगे और चेहरे की त्वचा भी मुलायम हो जाएगी। आप जायफल के इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार अपने चेहरे पर जरूर लगाया करें।

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके