ब्राह्मी के फायदे

आर्युवेद में ना जानें कितनी ऐसी औषधियां हैं जो कई प्रकार की बीमारियों का जड़ से खात्मा करती हैं और उनका सेवन हमारे स्वास्थय के लिए लाभदायी होगा। आज हम आपको एक ऐसी ही औषधि के बारे में बताएंगे जिसका सेवन आपके स्वास्थय के लिए लाभदायी है और दिमाग के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

आज हम आपको बताएंगे प्राचीन काल से अपने गुणों के लिए जानी जानी जाती है। हम बात कर रहे हैं ब्राह्मी की जो एक प्राचीन जड़ी बूटी है। ब्राह्मी में शरीर की तंत्रिका और दिमाग को तेज करने के औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेदिक उपचार में ब्राह्मी को मेध्यरसायन का नाम दिया गया है एवं इसका अर्थ है नसों के लिए शक्तिवर्द्धक के रूप में कार्य करने वाली तथा पुनर्जीवित करने वाले तत् से युक्त।


यहां तक की प्राचीन ग्रंथों में भी ब्राह्मी का उल्लेख किया गया है। आपको बता दें कि ब्राह्मी शब्द ब्राह्माण या हिंदू देवता ब्रह्मा से लिया गया है। इसलिए ब्राह्मी का मतलब है ब्रह्मा की शक्ति। ब्राह्मी का पौधा रसीला होता है। ये जमीन पर फैला होता है और इसमें अत्यधिक पानी को संग्रहित करने की क्षमता होती है। ब्राह्मी के फूल सफेद, गुलाबी और नीले रंग के होते हैं।

ब्राह्मी के फायदे (Benefits Of Brahmi)

ब्राह्मी का सेवन बढ़ाएं स्मरणशक्ति
ब्राह्मी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग की एकाग्रता और याददाश्त को बढ़ाते हैं। ब्राह्मी का उपयोग काफी लंबे समय से आयुर्वेदिक चिकित्सा में स्मृति, फोकस और प्रतिधारण बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जा रही है। ब्राह्मी के पाउडर को दूध या घी के साथ मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है।

ब्राह्मी दूर करें अल्जाइमर
ब्राह्मी के सेलन से डिमेंसइया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी लड़ने का गुण होता है। आयुर्वेद में ब्राह्मी को अल्ज़ाइमर के लिए आशाजनक उपचार बताया गया है।

ब्राह्मी का सेवन स्वास्थय के लिए लाभदायी
ब्राह्मी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए आवश्यक हैं। क्योंकि ब्राह्मी दिमाग के लिए लाभदायी होती है, इसी के साथ इसमें पाए जाने वाले तत्व हमारी हृदय प्रणाली के लिए भी लाभदायी होते हैं। वहीं इसमें पाए जाने वाले तत्व कैंसर को रोकने में भी मददगारी होते हैं।

ब्राह्मी श्वसन स्वास्थ्य के लिए लाभदायी
वहीं ब्राह्मी का सेवन आप चाय की पत्तियों के तौर पर भी कर सकते हैं। इसके सेवन से श्वसन संबंधी परेशानियों से आराम मिलता है। इसका उपयोग कफ और साइनस ब्लॉकेज के किया जाता है। यह अतिरिक्त कफ और बलगम को बाहर करके और सूजन को दूर करके, तेज़ी से गले और सांस में राहत प्रदान करती है।

ब्राह्मी का सेवन इम्यून सिस्टम के लिए लाभदायी
ब्राह्मी का सेवन यदि आप नियमित रूप से करते हैं तो ये आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है। इसमें मौजूद विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को अनेक बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

ब्राह्मी का उपयोग मधुमेह के रोग में लाभदायी 
ब्राह्मी में पाए जाने वाले तत्व शरीर में शर्करा की मात्रा को नियमित रखती है। कई शोध में सामने आया है कि ब्राह्मी का सेवन करने से हमारे शरीर में बढ़े हुए रक्त शर्करा में सुधार करने के लिए सक्षम होती है।

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके