किशमिश


आपने भी बचपन में भीगे हुए बादाम खाए होंगे। कहते हैं कि रोज सुबह उठकर बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है। बता दें कि सिर्फ बादाम ही नहीं बल्कि और भी कई ऐसे ड्राईफ्रूट्स हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। और आज उन्हीं में से एक ड्राई फ्रूट के अनगिनत फायदों के बारे में हम आपको बताएंगे। बता दें कि किशमिश जो कि अंगूर को सुखाकर बनता है। स्वाद में खट्टा और मीठा होने की वजह से लोग इसे पसंद करते हैं।


बता दें कि किशमिश खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। किशमिश के अंदर भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्व पाएं जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि किशमिश खाने के फायदे :

किशमिश से होने वाले फायदे
कब्ज की समस्या
अनियमित खान-पान और भोजन की वजह से कई बार लोगों को कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किशमिश खाना काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि किशमिश में बहुत से फाइबर पाए जाते हैं जो कब्ज की समस्या को खत्म करते हैं। बता दें कि रात को सोने से पहले या दिन में नाश्ते को तौर पर आप गर्म दूध के साथ किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको दूध नहीं पसंद हैं तो आप पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक ग्लास नें किशमिश भिगोंकर रख दें और सुबह उठकर वो पानी पिए और किशमिश खा लें। ऐसा करने से आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

एनीमिया

किशमिश के फायदे खून की कमी को पूरा करने में असरदार होते हैं. बता दें कि किशमिश में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिन लोगों की एनीमिया की परेशानी होती है उनके लिए किशमिश का सेवन काफी लाभदायक हैं। बता दें कि किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। बता दें कि आयरन की भरपूर मात्रा होने पर ये शरीर में खून का निर्माण करती हैं। ऐसे में खून के निर्माण में किशमिश का सेवन भी काफी फायदेमंद हैं।

वजन बढ़ाने में मददगार
बता दें कि शरीर का वजन बढ़ाने में भी किशमिश भी काफी फायदेमंद होती है। बता दें कि किशमिश में भरपूर मात्रा में ग्ल्कोज और फ्रक्टोज पाया जाता है जो शरीर को ताकत देती हैं और शरीर के वजन को बढ़ाने में भी मददगार होती है।

हड्डियों को दें मजबूती
किशमिश के फायदे हड्डियों को मजबूत करने में लाभदायक होते हैं. बता दें कि हड्डियों की मजबूती के लिए किशमिश में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। जिन लोगों को घुटनों के जोड़ों मे किसी तरह का दर्द होता है ऐसे में किशमिश का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी सहायक होते हैं। जिन लोगों की आंखो की रोशनी कम होती हैं उनको नियमित तौर पर किशमिश का सेवन करना चाहिए।

मुंह से आने वाली बदबू करे दूर
मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए किशमिश का सेवन करना चाहिए. बता दें कि किशमिश के कई ऐसे गुण होते हैं जो आपके मुंह में स्मैल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे आपके मुंह से स्मैल आना बंद हो जाती है। 

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके