जीरा खाने के फायदे
जीरे का इस्तेमाल
खाने के दौरान
किया जाता है
और ये काफी
गुणकारी मसाला होता है।
जीरे को खाने
कई सारी बीमारियों
से निजात मिल
जाता है। हालांकि
कई लोगों को
जीरे को खाने
से क्या क्या
फायदे शरीर को
मिलते हैं, इसके
बारे में जानकारी
नहीं होती है।
इसलिए आज हम
आपको जीरे से
जुड़े औषधि गुणों
के बारें में
ही बताने जा
रहे हैं।
जुकाम हो दूर
जीरा खाने से
शरीर को मिलते
हैं ये फायदे
जुकाम हो दूर
जुकाम होने पर
अगर आपकी नाक
बहती है तो
आप थोड़े से
जीरे को भून
लें और भूनें
हुए जीरे को
एक कपड़े में
अच्छे से बांधकर
एक पोटली तैयार
कर लें। इस
पोटली को आप
समय समय पर
सूंघते रहें। जीरे को
सूंघने से आपकी
नाक एकदम खुल
जाएगी। साथ में
ही आपकी नाक
से पानी नहीं
निकलेगा और आपको
छींक आना बंद
हो जाएगी।
कब्ज से मिले
राहत
कब्ज होने पर
आप छाछ के
अंदर भूना जीरा
डाल दें और
इसको पी लें।
जीरे वाली छाछ
पीने से आपको
कब्ज की समस्या
से राहत मिल
जाएगी और आपका
पेट एकदम साफ
हो जाएगा।
भूख बढ़ाए
जिन लोगों को भूख
नहीं लगती है,
वो लोग जीरा
खाएं। जीरे को
आंवले के पाउडर,
अजवाइन और काले
नमक के साथ
मिलाकर खाने से
भूख बढ़ जाती
है।
चेहरा चमके
जीरे के पानी
से अगर चेहरे
को साफ किया
जाए तो चेहरे
पर चमक आ
जाती है। जीरे
का पानी तैयार
करने के लिए
आप गर्म पानी
के अंदर जीरा
डाल दें और
इस पानी को
उबाल लें। इस
पानी को उबालने
के बाद आप
इसे ठंडा कर
लें। फिर इस
पानी से अपने
चेहरे को साफ
कर लें।
दांतों का दर्द
हो दूर
जीरे के फायदे दांतों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. जीरे की मदद
से दातों के
दर्द से भी
राहत पाई जा
सकती है। दांतों
में दर्द होने
पर आप जीरे
को भून लें
और फिर इसको
पीस लें। अब
आप इसके पाउडर
को अपने उस
दांत पर लगा
दें जिसमें दर्द
हो रही है।
ऐसा करते ही
आपको दर्द से
राहत मिल जाएगी।
दर्द के अलावा
जीरे के पाउडर
को खाने से
मुंह से बदबू
आने की शिकायत
को भी दूर
किया जा सकता
है।
पेट की गैस
को करे दूर
पेट में गैस
होने पर आप
जीरे के पाउडर
को मेथी, अजवाइन
और सौंफ के
साथ मिला दें
और फिर इस
मिश्रण का सेवन
कर लें। रोज
इस मिश्रण को
खाने से आपके
पेट में गैस
नहीं होगी। इसके
अलावा आपका शुगर
स्तर भी सही
बना रहेगा।
डायरिया की समस्या
से मिले राहत
डायरिया होने पर
जीरा खाने से
शरीर को फायदा
पहुंचता है। इसलिए
डायरिया के मरीज
को आप दही
में भूना हुआ
जीरा डालकर खाने
को दें। जीरे
वाले दही को
खाने से मरीज
को काफी राहत
मिल जाएगी।
रखें इस बात
का ध्यान
जीरे की तासीर
काफी गर्म होती
है इसलिए गर्मी
के मौसम में
जीरे का सेवन
अधिक ना करें।
क्योंकि अधिक जीरा
खाने से शरीर
में गर्मी हो
सकती है और
उलटी आ सकती
है। आप जीरे का सेवन गर्मी
के मौसम में
संतुलित मात्रा में ही
करें।
Comments
Post a Comment