पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल में ये 4 जगहें है बेहद सुंदर
पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल : पचमढ़ी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद ज़िले में स्थित ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है. मध्य प्रदेश का यह एकमात्र हिल स्टेशन है. पचमढ़ी में बहुत सारे झरने और नदियां है जो लोगो को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. अगर आप भी परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहें है तो पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आइये जानते हैं पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल के बारें में -
महादेव गुफा
पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल में महादेव गुफा बहुत प्रचलित है. यह गुफा भगवान शिव को समर्पित है. ऐसी मान्यता है कि भगवान् शिव भस्मासुर से बचने के लिए इस गुफा में छुपे थे. महादेव गुफा 30 मीटर लम्बी है. इस गुफा की खास बात यह है कि यहाँ सदैव पानी बहता रहता है. इस गुफा में एक शिवलिंग भी है, दूर दूर से लोग इस शिवलिंग के दर्शन के लिए आते है.
अप्सरा विहार
पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल में अप्सरा विहार का भी खास महत्व है. अप्सरा विहार एक तैलाब है जो एक छोटे झरने से बना है, इसकी ऊंचाई लगभग 30 फ़ीट है. गहराई ज्यादा ना होने की वजह से लोग यहाँ तैर सकते हैं. इस जगह सिर्फ पैदल चल कर ही पहुंचा जा सकता है.
चौरागढ़
महादेव गुफा से 4 किलो मीटर की चढ़ाई चढ़ने के बाद चौरागढ़ आता है। यह पचमढ़ी के प्रसिद्ध स्थल में से एक स्थल है. चौरागढ़ पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर है, इस मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा रखी है. हर साल लाखों लोग भगवान् शिव से आशीर्वाद लेने के लिए यहाँ आते है. ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस मंदिर में त्रिशूल भेंट करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती हैं.
सतपुड़ा राष्टीय पार्क
पचमढ़ी दर्शनीय स्थल में सतपुड़ा राष्टीय पार्क एक बहुत ही सुन्दर पार्क है. सतपुड़ा राष्टीय पार्क सन 1981 में स्थापित किया गया था. इस पार्क का क्षेत्रफल 524 वर्ग किलो मीटर है. इस पार्क में दुर्लभ पक्षी होते है. इसके इलावा यहां बिसन, टाइगर, तेन्दुए और चार सींग वाले हिरन जैसे जानवरों को देखा जा सकता है. इस पार्क के आसपास सदाबहार पेड़ है जो पार्क की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं.

Comments
Post a Comment