काली मिर्च के औषधीय गुण

हमारी रसोई घर में ऐसे कईं मसाले मौजूद हैं जो ना केवल हमारे खाने के स्वाद को मजेदार बनाते हैं बल्कि कईं रोगों का भी रामबाण इलाज करते हैं. इन्ही मसालों में से काली मिर्च भी एक ऐसा ही मसाला है, जिसे लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है. अंग्रेजी भाषा में काली मिर्च को ब्लैक पेप्पर (BlackPepper) के नाम से भी जाना जाता है. चलिए जानते है काली मिर्च के औषधीय गुण-


एसिडिटी के लिए
काली मिर्च के औषधीय गुण एसिडिटी के लिए बहुत ही फायदेमंद है. एसिडिटी को दूर करने के लिए नींबू के रस में थोड़ी काली मिर्च मिला कर चूस लें. कुछ दिन ऐसा करने से आपको राहत महसूस होगी.

गठिया के लिए
यदि आपको जोड़ों में दर्द या फिर गठिया की समस्या है तो काली मिर्च के औषधीय गुण आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं. जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए आप तिल के तेल में काली मिर्च डाल कर हल्का गर्म कर लें और ठंडा होने पर पीड़ित अंग पर लगा कर मालिश करें. इससे गठिया की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है.

दांत के लिए
काली मिर्च के औषधीय गुण दांतो के दर्द को दूर करने के काम आते हैं. दांत के दर्द को दूर करने के लिए आप काली मिर्च के दाने को दांत के ऊपर रख कर दबाते रहें. ऐसा करने से कुछ दिन में आपके दांत का दर्द कम हो जाएगा.

सर्दी ज़ुकाम के लिए
बदलते तापमान के करण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे रोग हमे आ घेरते हैं. ऐसे में यदि आप भी सर्दी या जुकाम से परेशान हैं तो काली मिर्च के औषधीय गुण आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. सर्दी जुकाम से छुटकारा पाने के लिए आपको 2 ग्राम काली मिर्च को दही और गुड़ में मिलाना है. उसके बाद इसका सेवन करने से कुछ दिन में आप सर्दी जुकाम से छुटकारा पा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके