मुलेठी के फायदे


मुलेठी एक प्रकार का मसाला है जोकि स्वाद में बेहद मीठा होता है. आज के समय में मुलेठी का इस्तेमाल हर रसोई घर में किया जा रहा है. लोग इसे स्वाद एजेंट के रूप में प्रयोग कर रहे हैं. मुलेठी के फायदे और बेहतरीन स्वाद के चलते इसे घरेलू उपचार में इस्तेमाल किया जाता है. मुलेठी में कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, प्रोटीन, ग्लिसराइजिक एसिड और वसा पाया जाता है जो कि नेत्र रोग, ह्रदय रोग, कंठ रोग श्वास रोगो में कारगर है. आज के इस लेख में हम आपको मुलेठी के फायदे बताने जा रहे हैं, जिनसे शायद आप पहले से वाकिफ नहीं होंगे. लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि मुलेठी का इस्तेमाल आयुर्वेद चिकित्सा पद्दति में सदियों से किया जा रहा है.

प्राचीन काल से मुलेठी का उपयोग भारतीय आयुर्वेद में और साथ ही चीनी दवा में भी किया गया है. इसे अंग्रेजी भाषा में लिकोरिस के नाम से जाना जाता है. यह दिखने में भले ही मामूली है लेकिन इसके फायदे और लाभों की लिस्ट बेहद लंबी है. मुलेठी की फायदे मुंह के अल्सर, बाल झड़ने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए काम सकते हैं.

मुलेठी के फायदे

लीकोरिस अर्थात मुलेठी का स्वाद खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ और तम्बाकू उत्पादों के लिए भी प्रयोग किया जाता है. आयुर्वेद में इसकी जड़ का इस्तेमाल कईं रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है. मुलेठी के फायदे लाभ निम्नलिखित हैं

मुंह सूखने पर उपयोगी
मुलेठी के फायदे बताने से पहले आपको बता दें कि इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका ज्यादातर सेवन गर्मी के दिनों में किया जाता है. यदि आपका मुंह बार बार सूखता है या फिर आपको बार बार प्यास लगती है तो मुलेठी के फायदे आपके काम  सकते हैं. दरअसल, इसमें 50 प्रतिशत मात्रा पानी की मौजूद होती है जो मुंह सूखने पर पानी की तरह काम करती है. इसलिए प्यास लगने पर मुलेठी को बार बार चूसने की सलाह दी जाती है

खराब गले को करे ठीक
तेज़ मसालों यक्त आहारों के सेवन से गला खराब हो जाता है ऐसे में यदि आप भी गले की खराश, सूखेपन या फिर खांसी से परेशान  हैं तो मुलेठी के फायदे आपके लिए चमत्कारी साबित हो सकते हैं. गले में खराश या खांसी होने पर मुलेठी की जड़ को चूसना लाभकारी होता है. भूल से भी इसकी जड़ को चबा कर खाने की कोशिश ना करें क्यूंकि केवल चूसने से ही यह असरदार है

पेट का अल्सर
जिन लोगों को पेट और आँतों से संबंधित रोग घेरे हुए हैं, उनके लिए मुलेठी के फायदे काम सकते हैं. इसके लिए आप मुलेठी का चूर्ण शहद के साथ मिला कर दिन में तीन बार लें. इससे पेट के कीड़े, पेट का दर्द, अल्सर आँतों में एंठन दूर हो जाएगी. मुलेठी का चूर्ण अल्सर के अपच और हाइपर एसिडिटी को दूर करता है और तेजी से अल्सर के घावों को भी भरता है.

आँखों के लिए प्रभावी
आँखों के रोग के लिए मुलेठी के फायदे कारगर हैं. मुलेठी के काढ़े से आँखें धोने से आँख संबंधित कईं बीमारियाँ दूर हो सकती हैं. मुलेठी के चूर्ण में बराबर मात्रा में सौंफ मिला कर एक चम्मच सुबह शाम खाएं, इससे आपकी आँखों की जलन दूर हो जाएगी साथ ही आपकी आँखों की रौशनी में भी तेज़ी से सुधार आएगा. इसके इलावा मुलेठी को पानी में पीसकर उसमें रूई का फाहा भिगोकर आंखों पर बांधने से आंखों के आसपास लालपन मिट जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके