ये है पढ़ाई करने के नियम, इन्हें जानकार आप कर सकते हैं क्लास में टॉप
पढ़ाई करने के नियम: आज के
इस उन्नत समाज में हर कोई अपने ख्यालों की दुनिया में खोया हुआ है और कामयाब होने
के नए रास्तों की तलाश कर रहा है. लेकिन
कामयाबी उसी व्यक्ति के कदम चूमती है, जो
दिन रात एक करके और सच्चे मन से पढ़ाई करता हो. अब हर स्कूल
और कॉलेज में कंपीटीशन लेवल काफी हाई हो गया है. ऐसे
में जो विद्यार्थी सच्चे मन से पढ़ाई नहीं करते वह अच्छे मार्क्स से क्लास में टॉप नही कर पाते और उन्हें आगे चल कर एडमिशन लेने में भी
दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
स्मार्टफोन के इस युग में हर विधार्थी के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर "टॉप
कैसे किया जा सके" या फिर अच्छे मार्क्स कैसे हासिल किए जा सके. ऐसे में केवल वही विधार्थी टॉप कर सकता है, जो पढ़ाई करने के नियम जानता हो. आज इस
लेख में मै आपको पढ़ाई करने के नियम बताने जा रही हूँ जो आपके लिए आगे चल कर काफी
फायदेमंद साबित होने वाले हैं.
ये है पढ़ाई करने के नियम
दोस्तों, किताबें देखने में जितनी
कठिन है, हकीक़त में वह उतनी ही आसान होती हैं. बस इसके लिए आपकी
एकाग्रता होना बेहद आवश्यक है, यदि आप सच्चे मन से पढने
की ठान लेते हैं तो आपको कोई नहीं हरा सकेगा. पढ़ाई करने के नियम निम्नलिखित हैं-
रेगुलर स्टडी करना
यदि आप कक्षा में किसी भी टॉपर
विधार्थी से उसकी सफलता का राज़ पूछेंगे तो वह आपको रेगुलर स्टडी अर्थात नियमित रूप
से पढ़ाई करने की ही सलाह देगा.
रेगुलर स्टडी पढ़ाई करने के नियम का पहला और ख़ास नियम है. लेकिन आज के समय में अधिकतर बच्चे एग्जाम आने के समय ही किताबों
में ध्यान देते हैं. ऐसे में वह पूरा सिलेबस दो
दिन में याद करने के चक्कर में पूरा का पूरा भूल जाते हैं. लेकिन वहीँ अगर हर रोज़ थोड़ी थोड़ी स्टडी की जाए तो वह आपको एग्जाम
तक ही नहीं बल्कि पूरी जिंदगी याद रहेगी.
सूझ-बूझ लगा कर पढ़ना
पढाई करने के नियम का दूसरा ख़ास और अहम नियम
है सूझ-बूझ लगा कर अर्थात चीज़ों को अच्छे से समझ कर
पढ़ना. दरअसल, जो विधार्थी चीज़ों को अच्छे से सुलझा कर
समझता है, वह सवाल उसे कभी नहीं भूलता और उसके दिमाग
में बस जाता है. ऐसे में रेगुलर स्टडी करते समय
उस चीज़ को दोबारा से दोहराने से वह उस टॉपिक को अच्छे से
मन में बिठा लेता है. इसलिए आप जब भी किसी सवाल पर
अटक जाए तो उसको स्किप करने की जगह अच्छे से समझकर या किसी की मदद से समझकर
सुलझाने की कोशिश करें, ऐसा करने से वह सवाल और उसका
पैटर्न आपके दिमाग में बस जाएगा.
टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करना
पढ़ाई करने के नियम में से एक नियम है टाइम टेबल के अनुसार नियमित रूप से पढ़ाई करना. जो विधार्थी कक्षा की शुरुआत से ही टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करते
हैं, वही असली मायने में सफल हो पाते हैं. इससे हम पढ़ाई को अपनी दिनचर्या बना लेते हैं और पढने का एक टाइम
फिक्स कर लेते हैं. इस टाइम टेबल के अनुसार रोज़
पढने से आपको बाकी खेल कूद और एक्टिविटीस का समय भी मिल जाता है. इसके इलावा आप यदि टाइम टेबल सुबह 5 से 8 का बनाए तो आपके लिए और भी मददगार साबित होगा. क्यूंकि सुबह सुबह हमारा दिमाग स्वस्थ होता है और अच्छे से चीज़ों
को याद कर लेता है.

Comments
Post a Comment