शहद और दूध के फायदे है अद्भुत, सेहत को रखतें हैं दरुस्त

बचपन से लेकर बड़े होने तक आप सभी को घर के बजुर्गों से दूध पीने की सलाह आवश्य मिली ही होगी. दूध में कईं तरह के आयुर्वेदिक गुण मौजूद होते हैं जोकि सेहत को दरुस्त रखने में उपयोगी साबित होते हैं. दरअसल, दूध में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स आदि जैसे उपयोगी तत्व मौजूद होते हैं. जोकि व्यक्ति को सेहतमंद रखने के लिए भगवान के वरदान की तरह साबित होते हैं. वहीँ शहद की बात करें तो शहद में कईं प्रकार के एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो श्वास संबंधित रोगों से निजात दिलाते हैं. दूध और शहद को मिला कर पीने से उनके गुण दुगुने हो जाते हैं. इस लेख में हम आपको शहद और दूध के फायदे बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए स्वास्थवर्धक  साबित होगे.




शहद और दूध के फायदे (Benefits of Honey and Milk)


स्टेमिना को बढ़ाए

शहद और दूध के फायदे अनगिनत हैं. दूध में मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शरीर में मेटाबोलिज्म की रफ़्तार को बढाता है जिससे हमारा स्टेमिना भी बढ़ता है. बच्चों से लेकर बजुर्गों के लिए भी शहद और दूध के फायदे अनमोल हैं. दूध में पाया जाने वाला एनिमल प्रोटीन एंजाइम एमिनो एसिड में विभाजित हो जाता है जो शरीर को भरपूर उर्जा देता है.

अनिद्रा के लिए

यदि आपको नींद ना आने की बीमारी है या फिर आपको अनिद्रा रोग है तो बता दें कि शहद और दूध के फायदे आपके लिए गुणकारी साबित हो सकते हैं.  दरअसल शहद में शर्करा अधिक मात्रा में पाई जाती है जोकि शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को कंट्रोल करता है साथ ही शहदमस्तिष्क में ट्रिप्टोफैन नामक पदार्थ रिलीज़ करता है जो सैरोटोनिन में परिवर्तित हो जाता है, जिससे नींद जल्दी आ जाती है. वहीँ दूध को शहद के साथ पीया जाए तो इसका असर बढ़ जाता है.

त्वचा के लिए

शहद और दूध के फायदे त्वचा के लिए रामबाण हैं. शहद और दूश में एंटी माइक्रोबियल और क्लेंजिंग गुण  पाए जाते हैं जिसके कारण इन दोनों का मिश्रण त्वचा के लिए अमृत साबित होता है. समान मात्रा में दूध में शहद इला कर स्नान करने से आपकी त्वचा में निखार आ सकता है और सभी तरह के दाग धब्बे मिट सकते हैं.

हड्डियों की मजबूती के लिए

आज के समय में बहुत से लोगो को 30 साल की उम्र के बाद हड्डियों एवं जोड़ों में दर्द की शिकायत बनी रहती है. ऐसे में शद और दूध के फायदे उनके लिए प्रकृति का वरदान हैं. जहाँ एक तरफ दूध में प्रोटीन पाया जाता है वहीँ दूसरी तरफ शहद में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण दोनों का मिश्रण हड्डियों के दर्द से निजात दिलाता है.

पाचन तंत्र के लिए

शहद और दूध के फायदे हमारे पाचन तंत्र को दरुस्त रखते हैं और पेट संबंधित रोगों से हमारी रक्षा करते हैं. यह कब्ज़, बवासीर, दस्त, उलटी आदि रोगों को जड़ से मिटा देते हैं.शहद में कार्बोहाइड्रेट और ऑलिगोसेकेराइड्स इन लाभकारी बैक्टीरिया के स्वस्थ और उचित कार्य को बढ़ावा देते हैं जो जीआई ट्रैक्ट के स्वस्थ रखरखाव और कार्य के लिए आवश्यक हैं.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके