हल्दी के औषधीय गुण है अनमोल, यहाँ जाने
हल्दी को अंग्रेजी मेंटर्मरिक(Turmeric) के नाम से जाना जाता है. यह रसोई घर में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रकार का मसाला है जो ना केवल भोजन का रंग निखारता है बल्कि उसका स्वाद भी दुगुना कर देता है. हल्दी में कईं तरह के एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल हूँ पाए जाते हैं जो ना केवल रोगों से निजात दिलाते हैं बल्कि हमारे गहरे से गहरे ज़ख्म भरने के लिए भी कारागर सबित होते हैं. इस लेख में हम आपको हल्दी के औषधीय गुण बताने जा रहे हैं. लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि हल्दी एक प्रकार की अदरक की ही प्रजाति है. हल्दी के पौधे की जड़ की गाँठ से हल्दी प्राप्त की जाती है. प्राचीन काल से ही हल्दी का इस्तेमाल कईं बिमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है. इसलिए आयुर्वेद ग्रंथ में हल्दी को सबसे उत्तम आयुर्वेदिक औषधि कहा गया है.
हल्दी को हरिद्रा, कुरकुमा लौंगा, वरवर्णिनी, गौरी, क्रिमिघ्ना योशितप्रीया, हट्टविलासनी, हरदल, कुमकुम आदि जैसे कईं नामों से जाना जाता है. हल्दी के औषधीय गुण और लाभों के कारण ही आयुर्वेद में इसे महत्वपूर्ण औषधि का दर्जा हासिल है. वहीँ धार्मिक रूप में भी हल्दी का एक अलग स्थान है. पूजा और हवन में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है.इसका इस्तेमाल शारीरिक क्षति जैसे, चोट, मोच, अंदरूनी घाव को ठीक करने के लिए किया जाता है.
हल्दी को हरिद्रा, कुरकुमा लौंगा, वरवर्णिनी, गौरी, क्रिमिघ्ना योशितप्रीया, हट्टविलासनी, हरदल, कुमकुम आदि जैसे कईं नामों से जाना जाता है. हल्दी के औषधीय गुण और लाभों के कारण ही आयुर्वेद में इसे महत्वपूर्ण औषधि का दर्जा हासिल है. वहीँ धार्मिक रूप में भी हल्दी का एक अलग स्थान है. पूजा और हवन में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है.इसका इस्तेमाल शारीरिक क्षति जैसे, चोट, मोच, अंदरूनी घाव को ठीक करने के लिए किया जाता है.
हल्दी के औषधीय गुण (Medicinal Properties of Turmeric)
1. हल्दी मेंएंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है जोकि कैंसर जैसे घातक रोगों का सामना करते हैं और उन्हें जड़ से नष्ट कर देते हैं. अमेरिका की एक रिसर्च के अनुसार साल में अधिकतर होने वाली मौतों का कारण कैंसर बनता जा रहा है. ऐसे में हल्दी एक ऐसा प्राकृतिक उपचार है जिसकी मदद से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है.
2. हल्दी में पाए जाने वाले एंटी इंफलामेटरी गुण के कारण यह सूजन, दर्द जैसी कईं गंभीर बिमारियों का डट कर सामना करती है. सिंथेटिक्स से मुक्त हल्दी एक ऐसी आयुर्वेदिक औश्शी है जो ना केवल हमारे स्वास्थ्य को सुधार रही है बल्कि शरीर में होने वाली सुजन को ख़तम कर देती है.
3. आप शायद जानते हैं कि बीमारी और बीमारी के विकास से शरीर की रक्षा के लिए आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली जिम्मेदार है. ऐसे में यदि आप पाचन प्रणाली में सुधार लाना चाहते हैं और अपनी इम्युनिटी बढाना चाहते हैं तो हल्दी ही एक मात्र रामबाण उपाय है. दरअसल हल्दी में ऐसे कईं एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं जोकि शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं.
4. मस्तिष्क और शरीर में होने वाली हर कल्पनीय प्रक्रिया में हमारेहार्मोन शामिल होते हैं. हार्मोन सभी प्रकार के जीवन कार्यों का समर्थन करने के लिए आवश्यक हैं. यदि आप स्वस्थ रेहना चाहते हैं तो आपके हार्मोनस का संतुलन बने रहना आवश्यक है. ऐसे में हल्दी में पाए जाने वाले औषधीय गुण हमारे हार्मोनल बैलेंस को नियंत्रित रख कर स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं.
5. हल्दी में मौजूद पौषक तत्व बालों के लिए लाभकारी साबित होते हैं. ऐसे में यदि आप लंबे एवं घने बाल चाहते हैं तो आज से ही हल्दी का सेवन शुरू कर दें.

Comments
Post a Comment