यूरिक एसिड क्या होता है? जानिए इसके कारण और नुक्सान
इन
दिनों यूरिक एसिड समस्या के मामले देश में तेज़ी से बढ़ते देखने को मिल रहे हैं. यह एक
गंभीर समस्या है जो इंसान के लिए बेहद कष्टदायक साबित होती है. आम तौर पर यह बीमारी मनुष्य को 30 वर्ष
की आयु के बाद होती है जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति को शरीर में दर्द एवं सुजन की
शिकायत बनी रहती है. इसके इलावा गलत खानपान से यह
समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है.यूरिकएसिड क्या होता है, और इसके लक्ष्ण क्या हैं? इन सभी सवालों का जवाब आप इस लेख में जानेंगे.
गलत खान पान की आदतों के चलते कईं बार हमारे
शरीर में मौजूद किडनी की फ़िल्टर यानि छानने की क्षमता बेहद कम हो जाती है जो कि
धीरे धीरे यूरिक एसिड का निर्माण करने लगती है. आम
तौर पर यूरिक एसिड हमारी हड्डियों में जमा हो जाता ही जिससे गठिया और जोड़ों के
दर्द जैसे रोग हो जाते हैं. दरअसल, शरीर में प्यूरिन के टूटने से यूरिक एसिड बनता है. जब हमारा हम
टॉयलेट करते हैं तो शरीर से फ़ालतू पदार्थ किडनी के फिल्टर की मदद से बाहर निकल
जाते हैं. लेकिन यदि किडनी की फ़िल्टर क्षमता कम हो
जाए तो यह पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और अंदर ही अंदर जमा होने लगते है
और यूरिक एसिड का रूप धारण कर लेते हैं. ऐसे
में यदि समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो पीड़ित व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो
सकता है.
यूरिक एसिड के लक्ष्ण
यूरिक एसिड क्या होता है, यह तो
अब आप समझ ही चुके होंगे. तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर शरीर में यूरिक एसिड के
जमाव की शुरुआत के लक्ष्ण कौन कौन से है. बता दें कि इन लक्षणों को समय पर पहचान
लिया जाए तो इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है.
· यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है या फिर आपको उठने बैठने में
दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो यह यूरिक एसिड का एक अहम लक्ष्ण है.
·
हाथ एवं पैर की उँगलियों
में सूजन रहना भी यूरिक एसिड का लक्ष्ण है.
- · यदि आपके जोड़ों में गाँठ का अनुभव हो रहा है तो तुरंत यूरिक एसिड की जांच करवा लें.
- · बहुत से लोगों की हाथ पैर की उँगलियों में असहनीय दर्द रहता है और कमजोरी के कारण पीड़ित व्यक्ति जल्दी थक जाता है. ऐसे में आप नजरंदाजी बिलकुल न करें और तुरंत अपने डॉ. से सलाह लें.
यूरिक एसिड के कारण
आज के मॉडर्न दौर में सभी को यूरिक एसिड क्या है, के बारे
में पता रेहना चाहिए क्यूंकि समय पर रोग के बारे में जानकारी मिलने से हम उस रोग
को शुरुआत में ही काबू में कर सकते हैं. यूरिक एसिड कईं कारणों से हो सकता है
जिनमे से बहुत से कारणों से हम अनजान रहते हैं.
आज के मॉडर्न दौर में सभी को यूरिक एसिड क्या है, के बारे
में पता रेहना चाहिए क्यूंकि समय पर रोग के बारे में जानकारी मिलने से हम उस रोग
को शुरुआत में ही काबू में कर सकते हैं. यूरिक एसिड कईं कारणों से हो सकता है
जिनमे से बहुत से कारणों से हम अनजान रहते हैं.
- हमारे बिगड़े खान पान की आदतें यूरिक एसिड के एकमात्र अहम कारण हैं.
- यदि आप मधुमेह रोग से पीड़ित हैं तो आपके शरीर में यूरिक एसिड का बढना तय है. दरअसल डायबिटीज़ की अधिकतर दवाइयां यूरिक एसिड को बढ़ावा देती हैं
- सी फ़ूड, मीट, राजमा, चावल, गोबी, टमाटर, भिंडी, अरबी आदि खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है.

Comments
Post a Comment