पीरियड्स प्रॉब्लम


हर एक महिला को हर महीने एक मासिक चक्र से गुजरना पड़ता है जिससे कहा जाता है पीरियड्स या मासिक धर्म. पीरियड्स का होना हर महिला के लिए जरूरी है. यह प्रक्रिया हर महीने 3-4 दिन रहती है और कभी-कभी बहुत ही दर्दनाक भी होती है.  पीरियड्स का नियमित रूप से होना हर महिला के लिए अचे बात है परन्तु अगर मासिक धर्म अनियमित हो जाये तो इससे आपके जीवन में कष्ट भी उत्तपन हो सकते हैं. पीरियड्स प्रॉब्लम की वजह से कई बार महिला गर्भवती भी नै हो पाती. इसिलए हर महिला को अपने जीवन में कोई भी लापरवाही नहीं करने चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जिससे आप जान पाओगे की मासिक धर्म में देरी किन-किन वजहों से हो सकती है.





मासिक धर्म में देरी की वजह

1. प्रेगनेंसी
मासिक धर्म में देरी की वजह का कारण प्रेगनेंसी भी हो सकती है. अगर आप असुरक्षित सेक्सुअल रिलेशन बनाते हो तो सकता है कि आपको पीरियड्स आने में फिर देरी हुई होगी. क्युकि अगर आप कंसीव कर लेते हैं तो आपको पीरियड्स नहीं आते.

2. वजन का बढ़ना

कई बार हमारा वजन बढ़ने से हमारे शरीर में होर्मोनेस इम्बैलेंस हो जाते हैं. और होर्मोनेस इम्बैलेंस होने के कारण भी मासिक धर्म में देरी हो सकती है. अगर आप इस चीज़ से खुदको बचाना चाहते हैं तो हर रोज़ व्यायाम करें और अपने वजन को घटाने का प्रयास करें.


3. ओवर एक्सरसाइज
कई बार महिलाएं खुदको अच्छा दिखाने के लिए या आप कह सकते हो अपने फिगर को मेन्टेन रखने के लिए एक्सरसाइज शुरू करती हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में. ओवर एक्सरसाइज की वजह से भी आपके मासिक धर्म में देरी हो सकती है.

4. PCOS या PCOD
PCOS (पोल्य्सिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम) या PCOD (पोल्य्सिस्टिक ओवेरियन डिजीज) की वजह से भी आपको पीरियड्स प्रॉब्लम हो सकती है. PCOD के होने का कारण हमारे शरीर में होर्मोनेस का असंतुलित होना है. और होर्मोनेस तभी असंतुलित होते हैं जब हम किसी मानसिक तनाव से गुजरते हैं.

5. स्ट्रेस
काम या किसी अन्य परेशानी से बने तनाव का असर सीधा एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन्स पर पड़ता है, जिसके कारण मासिक धर्म में देरी हो सकती है

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके