टोटके


प्राचीन काल में असंभव कार्य को संभव बनाने के लिए टोटके का उपयोग किया जाता है. कहा जाता है कि इन टोटकों से आपकी समस्या का समाधान हो जाता है आइए हम आपको कुछ ऐसे टोटके के बारे में बताते है जिनका प्रयोग करने से आप कोई भी असंभव कार्य कर सकते है और परेशानियों को दूर कर सकते हैं.

लौंग के टोटके
आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलते समय 1 नींबू ले और उसमें 4 लौंग डाल दें. उसके बाद ॐ श्री हनुमंते नमः का जप करें और काम के लिए चले जाएँ. ऐसा करने से आपका काम सफलतापूर्वक हो जाएगा.
लौंग केटोटके का उपयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है. किसी भी समस्या को दूर करने के लिए लौंग का उपयोग किया जाता है. लौंग के टोटके से हम किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं और किसी को भी हानि पहुँचा सकते हैं.
जब आप हनुमानजी की पूजा करें तो सरसों का तेल दीपक में डालें और साथ में 2 लौंग डाल दें. इस दीपक से हनुमान जी की मान लगा के पूजा करें. ऐसा करने से आपको जल्द ही लाभ होगा.


वास्तु शास्त्र के टोटके (वास्तु शास्त्र के टोटके जो कभी नहीं हुए असफल)
घर में लगातार हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र के टोटके का उपयोग किया जाता है. अगर हम घर का नक्शा वास्तुशास्त्र के अनुसार बनाते हैं तो हमारे घर में सकरात्मक उर्जा का प्रवेश होने लगता है. घर के सदस्य को सुख शांति और समृद्धि मिलने लगती है.
हमें घर में होने वाले रंग भी वास्तुशास्त्र के अनुसार ही करने चाहिए. हर रंग का अपना महत्व होता है जैसे सफेद रंग शांति का प्रतीक है और लाल रंग ख़तरे का. हमे घर में रंग सोच समझ कर के करना चाहिए.

लक्ष्मी प्राप्ति के सरल टोटके
धन के प्राप्ति हर मनुष्य चाहता है. अपर धन की प्राप्ति के लिए काली मिर्च के टोटके का उपयोग किया जा सकता है. जब भी आपको धन की कमी महसूस हो तो आप ये उपयोग करके धन प्राप्त कर सकते है. आप काली मिर्च के 7-8 दाने लें और उन दानों को अपने सिर पर 7 बार वार दें. उसके बाद आप सुनसान जगह जा कर काली मिर्च के 4 दाने  चारों दिशाओं में फेंक दे और बाकी बचे दाने आसमान की तरफ़ फेंक दें. ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में धन की प्राप्ति होने लग़ेगी.
घर में पूजा के स्थान ओर तिजोरी में साफ लाल कपड़ा बिछा दें और शाम को इन दोनों स्थान की पूजा करें अगर संभव हो सके तो स्त्री पूजा करें तो ज़्यादा फलदायक होगा.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके