सुकन्या योजना क्या है

सुकन्या समृद्धि योजना की घोषणा सन् 2014 में हुई. यह योजना सिर्फ़ बेटियो के लिए है. देश की बेटियों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का निर्माण हुआ है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई और उनकी शादी में होने वाला खर्च को आसानी से पूरा करना है. इस योजना के तहत आप बेटी का ख़ाता खुलवा सकते है. बेटी की आयु 10 वर्ष तक होनी चाहिए तब आप उसका ख़ाता खुलवा सकते है. ख़ाता खुलवाने के लिए आपको परिचय पत्र (Identity Proof), एड्रेस प्रूफ (Address Proof) और बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) लाना होता है. ख़ाता खुलवाने के लिए शुरुआती रकम 1000 रुपये है, बाद में आप इससे कम राशि भी जमा कर सकते है. बेटियों का ख़ाता सिर्फ़ उनके माता पिता ही खुलवा सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना के नियम
आइए जानते है ख़ाता खुलवाने के नियम के बारे में-
      1.   इस योजना के लिए सिर्फ़ लड़कियाँ ही आवेदन कर सकती है.
2.   इस योजना का लाभ सिर्फ़ वही लड़कियाँ ले सकती है जो भारत की नागरिक है.
3.   सुकन्या समृद्धि योजना का ख़ाता खुलवाने के लिए बेटी की उम्र 10 साल या इससे कम होनी चाहिए.
4.   इस योजना के तहत लड़कियों के माता पिता ही उनका ख़ाता खुलवा सकते है और खाते की देख रेख भी वही करते है.
5.   अगर आपने सिर्फ़ ख़ाता खुलवाते समय 1000 रुपये जमा किए है उसके बाद 1 साल तक कोई भी राशि जमा नही कि तो आप दंड के भागीदार बनेगें, आपको हर महीने 50 रुपये एक साल तक जुर्माने के तौर पर देना होगा.
6.   आपकी बेटी जब 14 साल की हो जाए तब तक आपको खाते में राशि जमा करवानी होती है, और जब वह 21 साल की हो जाए तो ख़ाता बंद हो जाता है.
7.   आप बेटी की हायर एजुकेशन के लिए खाते से राशि निकाल सकते है लेकिन बेटी की उम्र 18 साल होना अनिवार्य है.

क्‍या है खाता खुलवाने की विधि

      1.  सुकन्या समृद्धि योजना का ख़ाता खुलवाने के लिए आपको नज़दीकी बैंक या डाक घर जाना होगा.
2.   वहाँ आपको ख़ाता खोलने के लिए एक फॉर्म दिया जाएगा आपको वो भरना है और साथ में द्स्तवेज जैसे बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, परिचय पत्र आदि इसके साथ ही माता या पिता का पहचान पत्र भी जमा करवाना होगा.
3. इसके बाद आपको पैसे जमा करवाने होंगे और आपका ख़ाता खुल जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

गागरोन का किला

खुश रहने के तरीके